काशीपुर। आज नगर निगम कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में आकाश कांबोज जी, पुलकित सेठी जी, राहुल कश्यप (मंडल महामंत्री), सचिन ठाकुर जी, शिवा पंडित जी एवं नितिन जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने प्रशांत पंडित जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
