काशीपुर कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि: सूर्या रोशनी ने वाहनों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर – Visibility Matters Responsible Industry Winter Safety

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
घने कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर द्वारा संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों के वाहनों—मोटरसाइकिल, स्कूटी, साइकिल एवं कार—में रेडियम युक्त रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य ड्यूटी पर आते-जाते समय कर्मचारियों की दृश्यता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।

Road Safety


सूर्या रोशनी लिमिटेड प्रबंधन द्वारा हर वर्ष सुरक्षा एवं सेफ्टी से जुड़े जनहितकारी कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं, जिससे कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनके बीच विश्वास की भावना मजबूत होती है। प्रबंधन का मानना है कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी सोच के तहत समय-समय पर प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

Corporate Responsibility


इस अवसर पर प्लांट हेड शुभम चमोली एवं एच.आर. हेड (मुख्य महाप्रबंधक) संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे यातायात के सभी नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और सुरक्षित रहें।

Employee Safety Work place Safety    Foggy Weather Visibility Matters Winter & Fog Related

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!