काशीपुर: ग्राम गड़ी इंद्रजीत में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सुनीं जनता की समस्याएं

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर। ग्राम गड़ी इंद्रजीत में आपका विधायक–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रवासियों ने ग्राम क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का आभार व्यक्त किया तथा कुछ स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसी अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम भोगपुर, गड़ीगंज एवं गड़ी इंद्रजीत स्थित श्मशान घाट की बिल्डिंग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस श्मशान घाट के नवीनीकरण पर लगभग 14 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास को लेकर ग्रामवासियों ने विधायक का दिल से आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिला पंचायत सदस्य बीनू, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, ग्राम प्रधान अजय पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरबख्श बग्गा, मंडल महामंत्री प्रदीप, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि व उर्मिला, पूर्व प्रधान चांदपुर कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य पुष्पा, ग्राम प्रधान खरमासी विजय भारती, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी यश चौधरी, शिवलालपुर दल्लू के प्रधान शौर्य दत्त लखेड़ा, ग्राम प्रधान पच्चावाला मनोज, ग्राम प्रधान जुड़का अमित विर्क, ग्राम प्रधान धनोरी रवि कुमार, ग्राम प्रधान प्रतापपुर शेखर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की गणमान्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!