रात में गैस सिलेंडर चुराते थे, दिन में बेच देते — पुलिस ने दो को दबोचा

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

गदरपुर। पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 चोरी के रसोई गैस सिलेंडरों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सघन चेकिंग अभियान के दौरान की, जिसमें घटना से जुड़ी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

मामला 05 दिसंबर 2025 का है, जब वादी सरन पाल, निवासी रामकोट नं. 6, ने अपने घर से एक रसोई गैस सिलेंडर चोरी होने की तहरीर थाना गदरपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर FIR No. 323/2025, धारा 305(5) BNS अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजीकृत की गई थी। विवेचना उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा को सौंपी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज 06 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी में एक रसोई गैस सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK06AZ8616, काला रंग) बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नवत हुई—
गिरफ्तार आरोपी
अखिल घरामी पुत्र स्व. अजीत घरामी, निवासी हरि मंदिर के पास, वार्ड नं. 03, थाना गदरपुर (उम्र 26 वर्ष)
सुखदेव घरामी पुत्र स्व. अजीत घरामी, निवासी हरि मंदिर के पास, वार्ड नं. 03, थाना दिनेशपुर (उम्र 32 वर्ष)


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 13 अन्य गैस सिलेंडर (भारत गैस व इंडेन कंपनी के) बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिनेशपुर और आसपास के क्षेत्रों से सिलेंडर चोरी कर बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने आरोपियों को धारा 305(A)/317(2) BNS, तथा बरामद 13 सिलेंडरों के संबंध में धारा 35/106 B.N.S.S के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी
कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर (भारत गैस व इंडेन)
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06AZ8616 (स्प्लेंडर)
एक्शन में पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक — श्री संजय पाठक
उ0नि0 — श्री मुकेश मिश्रा
कानि0 — सुरेन्द्र कुमार रावत
कानि0 — उमेश जोशी
गदरपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ गैस सिलेंडर चोरी में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!