काशीपुर निगम निगम का बड़ा अभियान – चार अतिक्रमण ढहे, कई और निशाने पर

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने सोमवार तड़के अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के ऊपर बनाए गए चार पक्के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वहीं जसपुर खुर्द में नाले पर बने कई पक्के अतिक्रमण चिह्नित कर कब्जाधारियों को दो दिन की मोहलत देते हुए स्वयं हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की अगुवाई में सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद रोड क्षेत्र में अभियान चलाया गया। सहोता अस्पताल के पास नाले पर स्लैब डालकर बने पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया और बंद पड़े नाले की जेसीबी से तली झाड़ सफाई भी कराई गई। इसके अलावा जसपुर बस स्टैंड के पास नाले पर बनाए जा रहे एक अन्य पक्के निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।

इसी क्षेत्र में सुलभ शौचालय के पास अतिक्रमण करवाने पर एक व्यक्ति पर 5,000 रुपये का चालान किया गया। उस पर दो ठेलियां लगवाकर कब्जा कराने का आरोप है।

जसपुर खुर्द के कुंडेश्वरी रोड पर अधिकांश दुकानदारों ने नाले पर स्लैब डालकर खोखे व निर्माण कर रखे हैं। निगम टीम ने यहां पर पक्के अतिक्रमण स्थलों पर लाल निशान लगाकर दो दिन के भीतर कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। निर्धारित समय के बाद निगम जेसीबी से कार्रवाई करेगा।

अभियान में सुपरवाइजर राजेश कुमार, बादल त्रिवेदी, पार्षद दीपा पाठक, दीपेंद्र कुमार व अनूप कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!