“काशीपुर में अलका पाल का शॉल-पगड़ी से सम्मान, समाज ने जताया आभार”

Share this news

काशीपुर समय हिन्दी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम

काशीपुर। पाल महासभा काशीपुर द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल का नागरिक अभिनंदन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाल समाज के लोगों ने कांग्रेस हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काशीपुर कांग्रेस के इतिहास में पहली बार किसी अति पिछड़े वर्ग की महिला को महानगर अध्यक्ष बनाया जाना समाज के लिए गौरव की बात है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय गौतम नगर स्थित पाल सभा में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने अलका पाल का पगड़ी और शॉल पहनाकर स्वागत किया। पाल सभा के अध्यक्ष अमर सिंह पाल एवं कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल पाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल पाल समाज बल्कि समस्त पिछड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व और सम्मान प्रदान करता है।

नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। समाज के लोगों ने अलका पाल को माल्यार्पण कर माता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता कुंवर पाल सिंह, ओबीसी आयोग के पूर्व सदस्य ब्रह्म सिंह पाल, जगदीश पाल, सुभाष पाल, राजीव पाल, मुकुल पाल, उमा पाल, यशोदा पाल सहित कई वक्ताओं ने अलका पाल के सामाजिक कार्यों और कांग्रेस संगठन में उनके योगदान का उल्लेख किया।

अपने संबोधन में नवनियुक्त महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल ने समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी सभी वर्गों के सम्मान और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सर्व समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

कार्यक्रम का संचालन पाल सभा समिति के सचिव राजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर दुलार सिंह पाल, नंदराम पाल, विद्यावती पाल, महेश पाल, पुष्पा पाल, कुसुम पाल, उपेंद्र पाल, विनोद पाल, फूल सिंह पाल, शिव कुमार पाल, नरेश पाल, बलजीत सिंह पाल, शकुंतला पाल, शारदा देवी, महेंद्र कुमारी सहित बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

सभागार में सभी सदस्यों ने पाल समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!