पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में 15 आश्रितों को सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन अनुमोदित

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5–5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और गंभीर बीमारी से ग्रसित दो पत्रकारों को उपचार हेतु 5–5 लाख रुपए सहायता देने की संस्तुति की गई। साथ ही चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8,000 रुपए मासिक पेंशन स्वीकृति हेतु अनुशंसित किया गया।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान और कल्याण को लेकर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। बैठक में पारदर्शिता के साथ प्रकरणों का निस्तारण किए जाने पर जोर दिया गया। निर्णयों को पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!