काशीपुर – काशीपुर से नगीना की ओर जा रही एक निजी बस रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गई, जब अफजलगढ़ के निकट तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर नचना नदी की पुलिया के पास बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस में सवार लगभग 20 से 25 यात्री घायल हो गए।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि हल्के घायल यात्रियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अफजलगढ़ मोड़ के पास अनियंत्रित हुई और सीधे पुलिया के गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक तेज मोड़ और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

शहरयार आसिम
सम्पादक काशीपुर समय
कार्यालय – नई अनाज मंडी, सरबरखेड़ा, काशीपुर
संपर्क – +91 8077 966 747
