काशीपुर बार एसोसिएशन चुनाव 31 दिसंबर से पहले कराने को मिली अनुमति

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर समय शहरयार आसिम
काशीपुर बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 31 दिसंबर 2025 से पूर्व कराए जा सकते हैं। इस प्रस्ताव पर उत्तराखंड बार कौंसिल ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

जानकारी के अनुसार, काशीपुर बार एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। वहीं वर्ष 2026 की शुरुआत में उत्तराखंड बार कौंसिल के चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके चलते काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

बार सदस्यों द्वारा उत्तराखंड बार कौंसिल के चेयरमैन को पत्र भेजकर आग्रह किया गया था कि काशीपुर बार एसोसिएशन का चुनाव दिसंबर 2025 में ही आयोजित कराया जाए। इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बार कौंसिल के चेयरमैन ने काशीपुर बार के अध्यक्ष व सचिव को पत्र जारी कर 31 दिसंबर 2025 से पूर्व चुनाव कराए जाने पर सहमति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!