उत्तराखंड में प्री–SIR गतिविधियाँ शुरू, 11733 बूथों में से 4155 पर बीएलए नियुक्त

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

देहरादून – काशीपुर समय शहरयार आसिम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा–निर्देशों के बाद अब उत्तराखंड राज्य में प्री–SIR गतिविधियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए प्राथमिक तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही SIR के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए हर मतदाता तक जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग वर्षों में अब तक 11 बार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरे देश में संपन्न किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2003 में पहली बार SIR किया गया था। आयोग द्वारा चलित चरण में बिहार और झारखंड में तथा स्थायी चरण में 12 अन्य राज्यों में इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) नियुक्त करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड में कुल 11733 बूथ हैं, जिनमें से 4155 बूथों पर बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!