रेलवे भर्ती परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा, अभ्यर्थी गिरफ्तार — प्राइवेट मैसेंजर ऐप के जरिए चल रहा था नकल रैकेट

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news


देहरादून – काशीपुर समय शहरयार आसिम
भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने के संगठित नेटवर्क का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में पुलिस ने एक अभ्यर्थी को प्राइवेट मैसेंजर ऐप के जरिये भेजे गए उत्तरों और नकल पर्ची के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में हरियाणा से जुड़े नकल गिरोह का नेटवर्क सामने आने से हड़कंप है।

कैसे हुआ खुलासा
2 दिसंबर को आईकैट सॉल्यूशन परीक्षा केंद्र, सहारनपुर रोड पर परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध गतिविधियों में पाया गया। वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर यशवीर की सूचना पर जब उसकी तलाशी ली गई तो कपड़ों के अंदर छिपाई नकल पर्ची बरामद हुई।

गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान विवेक (22) पुत्र साधुराम, निवासी अचीना, चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है।

चार लाख में हुई थी सौदेबाजी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए उसकी हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ‘शर्मा’ के साथ 4 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। परीक्षा से पहले केंद्र के बाहर तीन लोग उससे मिले और मोबाइल में एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप डाउनलोड कराया। इसी ऐप के जरिए उसे परीक्षा के उत्तर लगातार भेजे गए, जिन्हें उसने नकल पर्ची पर लिखकर केंद्र में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चेकिंग में पकड़ा गया।

पुलिस को मिल रहे हैं संगठित गिरोह के संकेत
पुलिस के अनुसार, तकनीक का दुरुपयोग कर नकल कराने का यह संगठित रैकेट बाहर के राज्यों तक फैला हो सकता है। इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल, संपर्कों और लेन-देन से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त
विवेक पुत्र साधुराम, निवासी अचीना, चरखी दादरी, हरियाणा
उम्र – 22 वर्ष

बरामदगी
नकल पर्ची

पुलिस टीम
उ.नि. वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार
कां. सौरभ कुमार
कां. विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!