काशीपुर मीडिया सेंटर में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

काशीपुर। स्थानीय मीडिया सेंटर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन एवं स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाल ही में दोनों अनुभवी पत्रकारों के निधन से काशीपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन के पुत्र सिद्धार्थ निझावन, स्वर्गीय अज़ीम ख़ान के भाई रफ़ी ख़ान और एफ़यू ख़ान सहित अनेक पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!