जिला मुरादाबाद अंडा गोदाम पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लाखों के नकली “देशी अंडे” पकड़े गए

Share this news

काशीपुर समय हिंदी समाचार पत्र एवं पोर्टल

Share this news

ब्रेकिंग न्यूज़ | मुरादाबाद से बड़ी कार्रवाई

काशीपुर समय शहरयार आसिम
मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक अंडा गोदाम पर छापेमारी करते हुए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। टीम को मौके से ऐसे सफेद अंडे मिले, जिन पर आर्टिफिशियल रंग लगाकर “देशी अंडा” तैयार किया जा रहा था।


जांच के दौरान पता चला कि गोदाम में कई तरह के केमिकल, रंग और पाउडर का इस्तेमाल कर साधारण सफेद अंडों को महंगे देसी अंडों में बदलकर बाजार में बेचा जा रहा था।

छापेमारी के दौरान टीम ने:
बड़ी मात्रा में रंगे हुए अंडे,
केमिकल और कलर,
पैकिंग सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, ये अंडे शहर और आसपास के इलाकों में सप्लाई किए जा रहे थे। विभाग अब यह जांच कर रहा है कि यह नेटवर्क कितने समय से चल रहा था और इसका सप्लाई सर्कल कितना बड़ा है।

खाद्य विभाग का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!