काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “नशा मुक्त भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Share this news

|काशीपुर समय|

Share this news

(काशीपुर समय शहरयार आसिम)
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज एंटी ड्रग कमेटी द्वारा “नशा मुक्त भारत” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में कु0 रीना कौर (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कु0 काजल कश्यप (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) रहीं तथा तृतीय स्थान कु0 आरती शर्मा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. ज्योति रावत एवं डॉ. मंगला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान एसो. प्रो. डॉ. रमा अरोरा, असि. प्रो. डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. गीता मेहरा एवं कु0 सृष्टि सिंह सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!