काशीपुर – चन्द्रावती तिवारी कॉलेज में GST जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Share this news

|काशीपुर समय|

Share this news

(काशीपुर समय शहरयार आसिम)
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 17 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से “वस्तु एवं सेवा कर (GST)” विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता आईसीए काशीपुर की डायरेक्टर श्रीमती सपना अरोरा रहीं। उन्होंने छात्राओं को GST प्रणाली की संरचना, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स स्लैब, एवं अनुपालन से संबंधित आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
छात्राओं ने GST से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान भी वक्ता द्वारा सरल भाषा में किया गया।

कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका श्रीमती शीतल अरोरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती कृति टंडन, श्री विजेन्द्र कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कर प्रणाली की आधुनिक आवश्यकताओं एवं करियर संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!